Gold Silver

पूर्व छात्र  संघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी के जेल से छूटने पर स्वागत में उमड़ पड़ा छात्रों को हुजूम 

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों और पूर्व कर्मचारियों की समस्याओं के लिए विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविन्द्र भाटी व पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी को जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा हुए। रिहाई के बाद उनके स्वागत में छात्रों को हुजूम उमड़ पड़ा। नारों की गूंज के साथ रविन्द्र भाटी को पावटा बी रोड स्थित हनुवंत हॉस्टल लाया गया। छात्रों ने माला पहना कर दोनों को स्वागत किया। इस मौके पर दोनों ने छात्रों को संबोधित किया।

27 जनवरी को दीक्षांत समारोह में विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों को गिरफ्तार किया था। कल गुरुवार को सेशन कोर्ट में एडीजे 5, सुरेंद्र सिंह सांदू ने जमानत अर्जी स्वीकार की। इसके बाद दोनों को जमानत मिल गई। मोहन सिंह भाटी एवं रविंद्र सिंह भाटी पिछले 15 दिन से जेल में बंद थे। दोनों अपनी मांगों को मनवाने के लिए 7 दिन भूख हड़ताल पर भी रहे थे। जिसके बाद प्रशासन को मजबूर होकर उनकी मांगों को मानना पड़ा।

आज रिहाई के बाद छात्र नेता को छात्रों ने कंधों पर उठाया और जयकारे लगाए। पावटा बी रोड पर छात्रों के हुजूम उमड़ पडा। जेल से सीधा दोनों को यहां लाया गया। खुली गाड़ी में रविन्द्र सिंह जुलूस के साथ पहुंचे। तिरंगा फहराते हुए छात्र उनके साथ चले। पटाखे जला कर जश्न मनाया गया।

Join Whatsapp 26