लव मैरिज का रिश्ता टूटने के बाद पति पर बदसलूकी का लगाया आरोप, गलत हरकत करके बनाने लगा वीडियों

लव मैरिज का रिश्ता टूटने के बाद पति पर बदसलूकी का लगाया आरोप, गलत हरकत करके बनाने लगा वीडियों

लव मैरिज का रिश्ता टूटने के बाद पति पर बदसलूकी का लगाया आरोप, गलत हरकत करके बनाने लगा वीडियों
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में लव मैरिज का रिश्ता टूटने के बाद महिला ने पूर्व पति पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मौका देखकर युवक महिला के घर में घुस गया। मामला जहां की रहने वाली पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर को उसने एक युवक से लव मैरिज की थी। शादी के बाद युवक लगातार महिला को नशे की हालत में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। युवक की हरकतों से महिला परेशान हो गई थी, ऐसे में उसने अलग रहने का फैसला किया। दोपहर के समय घर में घुसा युवक महिला ने बताया कि दोनों की सहमति से बीती 8 मई 2025 को 500 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी करके दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। ऐसे में महिला अलग रहने लगी थी। इसी बीच 30 मई की दोपहर महिला के घरवाले पड़ोसी के घर गया थे। ऐसे में मौका देखकर युवक महिला के घर घुस गया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा।
दूसरा विवाह नहीं होने देने और बदनाम करने की धमकी
युवक न सिर्फ महिला के साथ गलत हरकत की, बल्कि वह उसका वीडियो भी बनाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक उसका दूसरा विवाह न होने देने की धमकी देने और बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला ने कहा कि इन हरकतों के बाद उसने शोर मचाना शुरू किया।
दोनों के बीच कानूनी तौर पर नहीं हुआ है तलाक
पीडि़ता के शोर मचाने पर उसके पिता ने आकर महिला को आरोपी से छुड़वाया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस मामले में कानूनी तौर पर तलाक होने की बाद सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस सावधानी से मामले को हैंडल कर रही है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |