
हृदयाघात से महिला की मृत्यु के बाद नोखा अस्पताल में हंगामा परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप





हृदयाघात से महिला की मृत्यु के बाद नोखा अस्पताल में हंगामा परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप
बीकानेर। कस्बे के कानपुरा बस्ती निवासी महिला रामी देवी पत्नी उमेदाराम लाखारा को इलाज के लिए परिजन शनिवार की शाम को नोखा के बागड़ी अस्पताल लेकर आए। बताया जा रहा है कि महिला की छाती में दर्द हो रहा था लेकिन अस्पताल में आधे घंटे से अधिक समय तक डाटर नहीं आने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही के चलते अगर इलाज समय पर हो जाता तो महिला को बचाया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ । महिला की मृत्यु के बाद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और शव को उठाने से इनकार कर दिया। घटना के बाद स्थिति बिगड़ते देख नोखा थाना अधिकारी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। अस्पताल के डॉटर का कहना है कि महिला की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है।


