संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच समझौते के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, हड़ताल खत्म की

संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच समझौते के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, हड़ताल खत्म की

संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच समझौते के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, हड़ताल खत्म की
बीकानेर। संघर्ष समिति और नोखा नगरपालिका प्रशासन के बीच आखिरकार समझौते के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। समझौते के बाद सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए है। बता दें कि 5 सितंबर को कालूराम वाल्मीकि की सीवरेज गड्ढे में डूबने से मौत होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। समझौते के तहत मृतक के परिवार को एमएस एक्ट 2013 के तहत 30 लाख रुपए का मुआवजा और एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय हुआ। ट्रीटमेंट प्लांट पर 20 दिन बाद दो नए कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। कर्मचारियों को तत्काल बोनस, वेतन व एरियर का भुगतान किया जाएगा, जबकि समर्पित अवकाश का भुगतान फंड आने के बाद किया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर तारबंदी और जाली लगाने का निर्णय लिया है। 8 घंटे से अधिक काम करने पर ओवरटाइम का रेस्ट मिलेगा। निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार बहाल किया जाएगा और सेवानिवृत्त व मृत आश्रित कर्मचारियों का बकाया भी चुकाया जाएगा। समझौते की वार्ता में पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर और कार्यवाहक ईओ चंद्र शेखर टाक मौजूद रहे। संघर्ष समिति की ओर से राजूराम ठेकेदार, मालाराम, जयकिशन महाराज, श्यामलाल जमादार सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित थे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |