
महिला वकील को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, सामने आई बड़ी वजह





महिला वकील को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, सामने आई बड़ी वजह
राजस्थान की एज्यूकेशन सिटी यानी कोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा में एक युवक ने महिला वकील को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हो गई। जबकि वकील की हालत बेहद गंभीर है। घटनाक्रम शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। वकील का नाम पूर्वा शर्मा और युवक का नाम करण गुर्जर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि मुकुंदरा वन विभाग कार्यालय के नजदीक की यह घटना है। देर रात किसी ने सूचना दी कि गोली चलने जैसी आवाज आई है। पुलिस पहुंची तो युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन करण की मौत हो चुकी थी।

