शादी के बाद लड़की नहीं हुई इस टेस्ट में पास, घरवालों पर 10 लाख रुपए का जुर्माना - Khulasa Online शादी के बाद लड़की नहीं हुई इस टेस्ट में पास, घरवालों पर 10 लाख रुपए का जुर्माना - Khulasa Online

शादी के बाद लड़की नहीं हुई इस टेस्ट में पास, घरवालों पर 10 लाख रुपए का जुर्माना

भीलवाड़ा. शादी के बाद वी वर्जिनिटी टेस्ट में लड़की पास नहीं हुई तो उसे ससुराल वालों ने छोड़ दिया। गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने लड़की और उसके घरवालों पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। पैसे नहीं दिए तो लड़की और उसके घरवालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मामला भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना इलाके का है।

थाना प्रभारी अयूब खां ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में रहने वाली एक 24 साल की युवती का विवाह बागोर में 11 मई 2022 को हुआ था। शादी के बाद उनके समाज की कुकड़ी प्रथा के तहत उसका वर्जिनिटी टेस्ट किया गया था। इसमें वह पास नहीं हो पाई। उससे पूछताछ में सामने आया था कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसका रेप किया था। इस पर पतिए सास ने मारपीट की। इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से बागोर के भादू माता मंदिर में समाज की पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में लड़की के घरवालों ने 18 मई को सुभाष नगर थाने में रेप का मामला दर्ज करा देने की बात बताई। हालांकि उस समय पंचायत ने कोई फैसला नहीं सुनाया। 31 मई को दोबारा से पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने लड़की के पीहर पक्ष पर अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपए जुर्माना लगाया। लड़की के घरवालों ने पंचायत के फैसले के बारे में पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच की तो सही पाया। शनिवार रात विवाहिता के पति व ससुर के खिलाफ शनिवार रात मामला दर्ज किया गया है।

5 महीने से पीड़िता को कर रहे परेशान
मांडल के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया. पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के बाद इस मामले की पूरी जांच की गई। जिस मंदिर में पंचायत बुलाई गई थी। वहां के पुजारी, समाज के पंच व अन्य लोगों के बयान लिए गए। जांच में सामने आया कि पीड़िता की शादी के बाद कुकड़ी प्रथा की गई। जिसमें वह पास नहीं हो पाई थी। पंचायत ने पीड़िता के परिजनों पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना राशि को लेकर पिछले पांच माह से पीड़िता को प्रताड़ित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26