एलपीजी के बाद अब सीएनजी भी हुआ महंगा, इतने रुपए हुई बढ़ोतरी

एलपीजी के बाद अब सीएनजी भी हुआ महंगा, इतने रुपए हुई बढ़ोतरी

नईदिल्ली. एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। 15 मई यानी आज रविवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल ) ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि कर दी है। सीएनजी के दामों में आज 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। ये नए दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में सीएनजी रेट
दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा सीएनजी के दामों की बात करें तो जहां दिल्ली में लोगों को 71.61 रुपए प्रति किलो के दर से सीएनजी मिल रही है, वहीं गुरुग्राम में सीएनजी रेट 79.94 रुपए प्रति किलो है। फरीदाबाद में सीएनजी रेट 76.99 रुपए प्रति किलो है।

नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी रेट 74.17 रुपए प्रति किलो है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएनजी रेट 80.80 रुपए, कानपुर में 83.40 रुपए, आगरा में 83.53 रुपए प्रति किलो है। मुंबई में सीएनजी के दाम 76.00 रुपए प्रति किलो, पुणे सिटी में 73.00 रुपए और नागपुर में सबसे ज्यादा 115.00 रुपए प्रति किलो हैं। इसके पहले इससे पहले 14 अप्रैल को ष्टहृत्र के दाम ढाई रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।

पेट्रोल-डीजल की कीमत 38 दिनों से स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब होने के बाद भी भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि राष्ट्रीय बाजार में 7 अप्रैल से पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

7 मई को महंगा किया था गैस सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 7 मई को 50 रुपए का इजाफा हुआ था। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा इस बढ़ोतरी के बाद बिहार में गैस सिलेंडर के दाम 1,100 रुपए के पार निकल गए है। यहां सुपौल में ये 1104.50 रुपए का मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |