Gold Silver

होली पर ड्यूटी करने के बाद शनिवार को पुलिस अधिकारियों सहित जवानों ने जमकर खेली होली

होली पर ड्यूटी करने के बाद शनिवार को पुलिस अधिकारियों सहित जवानों ने जमकर खेली होली
बीकानेर होली के दो दिन कठिन ड्यूटी के बाद पुलिस के जवानों ने शनिवार को लाइन मैदान में जमकर होली खेली। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर से लेकर थाने के कांस्टेबल तक ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। खुद पुलिस अधीक्षक ने अपने जवानों और अधिकारियों के साथ पारिवारिक सदस्य की तरह होली खेली।
झूठी खाई थी कसम, जो निभाई नहीं… जैसे गानों पर भी पुलिस अधिकारी नाचते नजर आए। पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी, थानेदारों के साथ ही लाइन और थानों का स्टाफ भी नाचता झूमता नजर आया। सादी वर्दी में पुलिस अधीक्षक को आला अधिकारियों से सामान्य कांस्टेबल तक ने गुलाल लगाया। औपचारिक गुलाल लगाने के बाद डीजे शुरू हुआ तो सभी थिरक उठे। महिला पुलिस कांस्टेबल और निरीक्षक भी इस दौरान पूरी मस्ती में नजर आई। इन महिला पुलिस कर्मियों ने अलग दल बनाकर डांस किया। इस अनौपचारिक कार्यक्रम में भी पुलिस के जवान पूरी तरह अनुशासित नजर आए। आला अधिकारियों की उपस्थिति में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए भी आला अधिकारियों के आसपास होने का अहसास बना रहा। हालांकि पुलिस थानों में होली नहीं खेलकर विरोध दर्ज कराया गया। दरअसल, कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक ने होली के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।
पुलिस लाइन पर तो होली पर रंगत दिखाई दी लेकिन थानों में ज्यादा रौनक नहीं थी। दरअसल, पुलिस इंस्पेक्टर से कांस्टेबल तक विभागीय पदोन्नति नहीं होने से नाराज है।
हर साल पुलिसकर्मी होली के अगले दिन पुलिस लाइन के मैदान में ही होली खेलते हैं। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से पुलिस अधिकारी और जवान ही इसमें नजर आते हैं। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों के बीच सामंजस्य देखने को मिला।

Join Whatsapp 26