
भारत जोड़ो के बाद अब राहुल गांधी निकलेंगे भारत न्याय यात्रा पर







खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। इस यात्रा को भारत न्याय यात्रा का नाम दिया गया है। जो कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इसकी तैयारियों को लेकर भी कांग्रेस ने बैठक शुरू कर दी हैं। यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है।


