
आखिर क्यों पांच हजार फीट पर अटकी सांसे, देखें वीडियों






नईदिल्ली स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। स्पाइसजेट की दिल्ली.जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जिस समय धुआं दिखाए तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था।
धुआं भरते ही पैसेंजर्स में अफरातफरी मच गई और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। इसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के इस प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6रू15 पर उड़ान भरी थी।
दिल्ली से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकरीबन 60 से 70 यात्रियों को लेकर जैसे ही विमान जबलपुर के लिए उड़ा तभी कुछ मिनिट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुँआ.धुँआ हो गया। एण्सी बन्द हो जाने से यात्री परेशान हो गए। प्लेन में आई गड़बड़ी के बाद पायलट ने पुन: दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
प्लेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि आज सुबह तकरीबन 6रू15 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए स्पाइस जेट का विमान उड़ान भरा। क़रीब 15 मिनिट बाद ही प्लेन में अचानक से ही चिंगारी निकली और धुआँ.धुआँ हो गया। एण्सी बन्द हो जाने से सभी यात्री परेशान होने लगेएकोई मैगजीन से तो कोई कपड़े से हवा कर रहा था। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पायलट ने प्लेन को पुन: दिल्ली तरफ ले जाकर एयरपोर्ट में सुरक्षित लैंडिंग करवाई।
दिल्ली से जबलपुर स्पाइस जेट की यह फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आने का समय सुबह 8रू30 बजे का है। प्लेन में सफर करने वाले यात्री ने बताया कि 10रू00 बजे तक बोला गया था कि दूसरे प्लेन की व्यवस्था करके जबलपुर पहुँचा दिया जाएगा पर अभी भी सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट में ही रुके हुए है। 10रू30 बजे प्लेन दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ा है।
टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन के केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था। उस समय प्लेन क्लाइंबिंग स्टेज में था यानी लगातार ऊंचाई की तरफ जा रहा था। धुआं दिखने के बाद यात्री घबरा गए उनमें चीख.पुकार मच गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद में विमान को खाली कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्पाइसजेट ने घटना की वजह नहीं बताई
इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। उसमें प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग और मुसाफिर के सुरक्षित होने की बात तो कही गईए लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकिए दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात कही है।
पटना में भी हुई थी इसी तरह की घटना
13 दिन पहले यानी 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान में अचानक धुंआ निकलने लगा थाए जिसके बाद उसे भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था।
स्पाइस जेट की लापरवाही बताया था
पटना में स्पाइसजेट की विमान लैंडिंग मामले में यात्रियों ने बड़ा दावा किया था। लैंडिंग के समय विमान की 18 नंबर सीट पर बैठी एक युवती शिब्बु सुमन ने दैनिक भास्कर से कहा था कि टेक ऑफ के वक्त ही इंजन से अजीब सी आवाज आ रही थी। यह नॉर्मल साउंड से अलग थी। उसने बताया कि 18 से 22 नंबर सीट के पास ही विमान के विंग्स थे। वहीं से बहुत तेज आवाज आ रही थी। सुमन ने यह दावा भी किया कि विमान से पक्षी नहीं टकराया थाए बल्कि यह मेंटेनेंस की प्रॉब्लम थी।


