
दिनभर चले गतिरोध के बाद शाम होते-होते हुआ समझौता, अधिकारियों ने मानी किसानों की मांगे




खुलासा न्यूज बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार दिनभर चले विरोध-प्रदर्शन का बुधवार रात को करीब आठ बजे पटाक्षेप हो गया। किसानों ने दिन में दो बार हाईवे जाम किया एवं रात आठ बजे आर पार की लड़ाई लड़ते हुए अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इसके बाद धरनास्थल पर एसडीएम उमा मित्तल की अगुवाई में प्रशासनिक दस्ता पहुंचा एवं आंदोलनकारी नेताओं से वार्ता कर समझाईश की गई। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता में क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा मुख्य व्यवस्थापक यशवंत ङ्क्षसह ने लिखत में शर्तें मानी। शर्तें मानने के बाद किसानों ने जमकर किसान एकता के नारे लगाए। इस दौरान किसानों की ओर से पूर्व विधायक गिधारी महिया, कांग्रेस नेता हेतराम जाखड़, आरएलपी नेता विवेक माचरा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक महिया ने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं साहा जाएगा।




