Gold Silver

ईसीबी में 150 के बाद अब 18 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी, हर दो दिन से बदल रहे प्राचार्य

निखिल स्वामी की रिपोर्ट
बीकानेर. इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब साढ़े तीन साल पहले हुई भर्तियों में लगे कर्मचारियों को अब सरकार हटाने की तैयारी कर रही है। हालांकि जानकारों की मानें तो आदेश कॉलेज प्राचार्य के पास पहुंच चुका है और इन कर्मचारियों को आज शाम तक हटाया जा सकता है। जब कॉलेज प्राचार्य से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें प्राचार्य का चार्ज आज ही दिया गया और इन आदेश के बारे में अब देखुंगा और बाद में बता पाउंगा। इन 18 कर्मचारियों को करीब साढ़े तीन साल पहले ही कॉलेज द्वारा निकाली गई भर्ती के माध्यम से चयनित कर लगाया गया था, लेकिन अब सरकार इन भर्तियों में लगे कर्मचारियों को वापिस हटाने जा रही है। इन कर्मचारियों ने बताया कि वे कांग्रेस सरकार से पहले बीजेपी सरकार में लगे थे, लेकिन अब राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस सरकार हम 18 कर्मचारियों को निकाल रही है। हालांकि हमनें प्रोबेशन काल भी पूरा कर लिया, लेकिन अभी तक सातवां वेतन व स्थाईकरण नहीं दिया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब पांच से छह साल पहले 150 कर्मचारियों को निकाला गया था और अब 18 कर्मचारियों को निकाल रही है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के हालात यह है कि इस कॉलेज में हर दो दिन से प्राचार्य बदलते जा रहे है। हाल ही में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भाम्भू को वनमंत्री के विशिष्ट सहायक लगाया गया था, उसके बाद सरकार ने 16 मार्च को एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव जैन को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा था, इसके बाद डेढ़ या दो दिन बाद बुधवार को यानि 22 मार्च को सहायक आचार्य मनोज कुड़ी को प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। सूत्र बताते हैं कि डॉ. संजीव जैन को प्राचार्य बनने के बाद तीन से चार व्यक्तियों ने ही बधाई दी थी, लेकिन आज मनोज कुड़ी को प्राचार्य के बाद कॉलेज के लगभग सारे लोग बधाई दे रहे है और गुलदस्ता भी भेंट कर रहे है। ऐसे में बधाईयों का तांता लग गया है।

Join Whatsapp 26