नई सरकार के साथ ही बदलेगा राजस्थान का प्रशासनिक मुखिया, कतार में हैं ये 12 अधिकारी

नई सरकार के साथ ही बदलेगा राजस्थान का प्रशासनिक मुखिया, कतार में हैं ये 12 अधिकारी

नई सरकार के साथ ही बदलेगा राजस्थान का प्रशासनिक मुखिया, कतार में हैं ये 12 अधिकारी

जयपुर। सरकार रिपीट होगी या नहीं, यह रविवार को तय हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश का प्रशासनिक मुखिया कौन होगा यह भी तय होना है। वर्तमान मुख्य सचिव का कार्यकाल 31 दिसम्बर तक है। नया मुख्य सचिव बनने की कतार में जो आईएएस हैं उनमें से सात अधिकारी अभी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में यहां कार्यरत अधिकारियों के अलावा सम्भावना है कि केन्द्र में तैनात किसी अधिकारी को भी बुलाया जा सकता है। वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा को 30 जून को सेवानिवृत्त होना था। इससे पहले राज्य की कांग्रेस सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे केन्द्र की भाजपा सरकार ने स्वीकार कर लिया था। अब उनके सेवानिवृत्त होने का समय 31 दिसम्बर है। चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए भाजपा ने उषा शर्मा को हटाने के लिए चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया था। हालांकि उनके ज्ञापन में दिए तर्क को आयोग ने सही माना। इसीलिए मुख्य सचिव का कार्यकाल अनवरत जारी रखा गया। अब सरकार यथावत रहने पर वे इस माह के अंत तक इस पद पर रहेंगी। सरकार बदलने की स्थिति में उनके हटाए जाने की सम्भावना इनकार नहीं किया जा सकता। नए मुख्य सचिव की दौड़ में वरिष्ठता में सबसे आगे वीनू गुप्ता हैं। हालांकि वर्तमान सरकार ने उनको रेरा चैयरमेन बनाने के आदेश जारी कर चुकी है। आचार संहिता लगने के कारण वे इस पद पर जॉइन नहीं कर पाई थीं। वैसे भी उनके सेवानिवृत्त होना का समय 31 दिसम्बर है। इनके बाद सबसे वरिष्ठ सुबोध अग्रवाल हैं। हालांकि उनके मामले में नकारात्मक तथ्य यह है कि जल जीवन मिशन मामले में ईडी की जो कार्रवाई चल रही है उसमें उनका भी नाम चल रहा है। उनके ठिकानों पर ईडी ने तलाशी भी ली थी। इसके बाद दूसरे स्थान पर वी. श्रीनिवास हैं। वे वर्ष 2018 से केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे भाजपा राज में प्रदेश में रहे, लेकिन अपेक्षाकृत उनकी प्रभावी पोस्टिंग नहीं थी। इससे पहले भी वे कई बार केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |