मगरे के शेर देवीसिंह भाटी के आगे फिर झुका प्रशासन, पढि़ए पूरी ख़बर

मगरे के शेर देवीसिंह भाटी के आगे फिर झुका प्रशासन, पढि़ए पूरी ख़बर

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। मगरे के शेर देवीसिंह भाटी की चेतावनी के बाद एक बार फिर प्रशासन को झुकना पड़ा । 4 नवंबर को घोषित जाम स्थगित कर दिया गया है। देवीसिंह भाटी ने बताया कि उनकी कलेक्टर कुमार पाल गौतम से शनिवार को वार्ता हुई। वार्ता में कलेक्टर ने बकाया मुआवजा ग्रामीणों को देने पर सहमति जताई है। उल्लेखनीय है कि 2009 में एनएच 11 की बीकानेर-कोलायत-नोखड़ा भाग के सड़क चौड़ाईकरण के दौरान ग्रामीणों की भूमि अवाप्त की गई थी। लेकिन इस अवाप्त की गई भूमि का मुआवजा 10 साल होने पर भी बकाया है। इसी को लेकर पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी ने 4 नवंबर को एनएच 11 पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी।

Join Whatsapp 26