अतिरिक्त मुख्य अभियंता चढ़े टंकी पर,जाने क्या है माजरा - Khulasa Online अतिरिक्त मुख्य अभियंता चढ़े टंकी पर,जाने क्या है माजरा - Khulasa Online

अतिरिक्त मुख्य अभियंता चढ़े टंकी पर,जाने क्या है माजरा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर में नव निर्मित उच्च जलाशय के शुरू नहीं होने पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने की मिल रही शिकायतों व नगरवासियों में व्याप्त रोष के मध्यनजर अजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता,जन स्वास्थ्य अभि विभाग द्वार उच्च जलाशय व साइट का निरीक्षन किया गया। इस दौरान उनके साथ गिरधारी लाल,नफीस खान अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियन्ता योगिता रंगा व सहायक प्रभारी कंट्रोल रूम योगेश बिस्सा भी उपस्थित थे। इस दौरान अजय शर्मा द्वारा अधिशाषी अभियंता को इस जलाशय का बाकी बच्चा सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर व जो भी कमी रही है उसे 7 दिवस में दूर करके सम्पूर्ण कार्य सम्पन्न कराने व आम जन को लाभान्वित करने हेतू निर्देशित किया गया, इस दौरान अतिरिक्त मुख्य आभियन्ता, खुद टंकी के टॉप पर चढ़ गये व सम्पूर्ण उच्च जलाशय का निरीक्षन किया, इस दौरान उनके साथ मुरलीधर व्यास नगर विकास समिति के अध्य्क्ष गिरिराज जोशी व पवन राठी, पपु सुथार, विनोद सोनी व अन्य भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26