दूसरे दिन भी जारी आमरण अनशन, सुंदरकांड पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की हुई प्रार्थना - Khulasa Online दूसरे दिन भी जारी आमरण अनशन, सुंदरकांड पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की हुई प्रार्थना - Khulasa Online

दूसरे दिन भी जारी आमरण अनशन, सुंदरकांड पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की हुई प्रार्थना

खुलासा न्यूज़ । बीकानेर बुधवार को 51 पंडित करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ
जन-जन जुड़ रहा आंदोलन में, किन्नर समाज ने दिया समर्थन
मंत्री व मुख्यमंत्री की तानाशाही, न्यायालय के आदेशों की कर रहे अवमानना : विजय आचार्य
बीकानेर। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ करके मंगलवार को सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। इतना ही नहीं बुधवार को सुबह 11 बजे 51 पंडितों द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ करवा कर भी सरकार व कॉलेज प्रशासन को सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना की जाएगी। यह सारे उपाय किए जा रहे हैं ईसीबी के 18 अशैक्षणिक कार्मिकों को पुन: नियुक्ति व वित्तीय घोटाले की सीबीआई जांच करवाने हेतु। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट के समक्ष चल रहे आमरण अनशन में दूसरे दिन मंगलवार शाम को सुंदरकांड पाठ के पाठ में सैकड़ों लोग शामिल हुए और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।
आमरण अनशन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही का यह उदाहरण है कि वो न्यायालय के आदेशों की भी अवमानना करती है। मंत्री व मुख्यमंत्री सबको यह आभास हो गया है कि अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए आपाधापी मचा रखी है। अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि महावीर रांका के नेतृत्व में आयोजित इस आमरण अनशन को न केवल भाजपा बल्कि पूरा बीकानेर समर्थन दे रहा है। बेरोजगारों के लिए किए जा रहे इस संघर्ष में हम सब साथ हैं।
पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि हठधर्मिता की पराकाष्ठा देखिए दो दिन से लगातार नौ जने आमरण अनशन पर बैठे हैं लेकिन सरकार व प्रशासन को बिल्कुल भी चिंता नहीं है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे नौ जनों का वजन, बीपी व यूरिन टेस्ट लिए गए। किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल व उनकी सभी साथियों ने आमरण अनशन का समर्थन किया और भूख हड़ताल पर बैठे नौ जनों को सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया। पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमल सिंह गोहिल के नेतृत्व में भी आमरण अनशन को समर्थन दिया गया। आमरण अनशन के दूसरे दिन पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, भाजपा इंद्रचंद ओझा, पूर्व बार सेकेट्री रघुवीर सिंह राठौड़, कर्मचारी नेता दिलीप जोशी, किशनलाल ओझा, पार्षद सुधा आचार्य, सियाणा सरपंच मनोहरसिंह भाटी, डूंगर कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम चौधरी, पूर्व सरपंच पलाना जगदीश सियाग, किसान मोर्चा महामंत्री दीपक यादव, ओम राजपुरोहित, करणीसिंह वाईके शर्मा, गणेशलाल सोनी, किशन शर्मा, कैलाश पारीक, सुरेश सिसोदिया ने सम्बोधित किया।
इस दौरान डूंगर कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, पूनमचंद चौरडिय़ा, देवेन्द्र बैद, विजय मालू, अरिहन्त नाहटा, पूर्व पार्षद बंशीलाल तंवर, नवरत्न सिसोदिया, मांगीलाल व्यास, सुरेन्द्र कोचर, मनोज पारख, पैपा संयोजक गिरिराज खैरीवाल, भगवतीप्रसाद गौड़, आदर्श शर्मा, मोहम्मद ताहिर, प्रेम गहलोत, कुलदीप रामावत, सत्यनारायण गहलोत, डॉ. यश नैय्यर, लक्ष्मण रामावत, राहुल गहलोत, मैहुल यादव, विकास सैन, विपिन सुथार, यशराज यादव, शंकरसिंह राजपुरोहित, विष्णु तंवर, ओमप्रकाश विश्नोई, सत्यनारायण मोदी, जितेन्द्र आचार्य, भवानीशंकर जीनगर, नंदकिशोर हर्ष, मधुसूदन शर्मा, निरंजन राजपुरोहित, कुंजीलाल स्वामी, लक्की पंवार, श्रवण नैण, कमल आसेरी, तुलसीदास व्यास, हरिसिंह राजपुरोहित, भागीरथ सारण, धीरज पारीक, लेखराम सारण, रूपकिशोर व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला महिला मोर्चा मधुरिमा सिंह, भारती अरोड़ा, शशि नैय्यर, सुमन स्वामी, भगवती स्वामी, नेहा मोदी, सीमा पारीक, सरला छाबड़ा, प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26