लुणकनसर धरा पर आचार्य श्री महाश्रमण जी का आगमन हुआ - Khulasa Online लुणकनसर धरा पर आचार्य श्री महाश्रमण जी का आगमन हुआ - Khulasa Online

लुणकनसर धरा पर आचार्य श्री महाश्रमण जी का आगमन हुआ

खुलासा न्यूज़ लूणकरणसर बीकानेर संवाददाता लोकेश कुमार बोहरा। 2 दिन कालू के बाद आज लुणकनसर धरा पर आचार्य श्री महाश्रमण जी का आगमन हुआ प्रातः 10:35 पर ‌। अपने धवल सेना के साथ लूणकरणसर के एसएसआर स्कूल में पहला पड़ाव हुआ। महाश्रमण जी के साथ बड़ी तादाद में लोग पदयात्रा में जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उनके दर्शन के लिए लूणकरणसर डूंगरगढ़ कालू राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र से श्रद्धालु पधारे थे उनके दर्शन के लिए। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन भी पधारे उनके दर्शन किए। उनके साथ उपखंड अधिकारी लूणकरणसर अशोक कुमार रिणवा तहसीलदार साथ में थे। प्रशासन द्वारा पुलिस व्यवस्था भी सुचारू रूप से की गई थी। महाश्रमण जी ने प्रवचन दिया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रवचन को सुना। प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष हंसराज बरडीया मंत्री श्रीकांत डागा एवं तेरापंथ सभा के अध्यक्ष संतोष चंद्र भूरा मंत्री प्रेम प्रकाश वैद्य महिला मंडल अध्यक्ष चंदा देवी भूरा मंत्री शांति देवी बोथरा, बाबूलाल डागा दिनेश बरडिया सुनील डागा निर्मल दूगड़ विनोद चोपड़ा मोहन राखेचा सुशील बोथरा और गणमान्य जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26