Gold Silver

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दुष्कर्म के मामले में नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 1 अक्टूबर 2023 को पीडि़ता द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी रमेश नायक निवासी कानासर ने ठण्डे में कुछ मिलाकर पिला दिया। जिससे बाद पीडि़ता बेहोश हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए कानासर निवासी रमेश नायक पुत्र अखाराम नायक को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। आरोपी दो माह से फरार चल रहा था।

Join Whatsapp 26