
बिना अनुमति खनन कर सरकारी सम्पति चोरी करने का आरोप, दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज






खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध खनन करने के मामले सामने आए है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ अवैध खनन कर राजकीय सम्पति की चोरी करने के मामले सामने आए हैं। इस सम्बंध में सर्वेयर खनिज कार्यदेशक माधवी शर्मा ने मोरखाना निवासी गोपाल सिंह पुत्र बजरंग सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया ने बताया कि आरोपी गोपाल सिंह ने अपने खातेदारी खेत में बिना विभाग की अनुमति के खनिज मुर्रम का अवैध खनन किया। आरोप है कि गोपाल सिंह ने अवैध खनन कर सरकारी सम्पति की चोरी की। वहीं सर्वेयर खान विभाग के विजय सिंह ने मोरखाना निवासी पुरखाराम पुत्र मघाराम मेघवंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि पुरखाराम ने अपने खातेदारी खेत में से बिना विभागीय अनुमति के खनिज मुर्रम का अवैध खनन किया। आरोप है कि पुरखाराम ने अवैध खनन कर सरकारी सम्पति की चोरी की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

