महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पहले खुद दुष्कर्म किया और बाद में दोस्त को वीडियो भेज दिया, दो महीने बाद गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पहले खुद दुष्कर्म किया और बाद में दोस्त को वीडियो भेज दिया, दो महीने बाद गिरफ्तार

बीकानेर। एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत करने वाले युवक ने पहले महिला से दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो एक दोस्त को भेज दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत की, उसके दो महीने बाद मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मामला जसरासर पुलिस थाने का है।
एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि गांव में धर्माराम जाट निवासी गजसुखदेसर उससे फोन पर बात करता था। एक दिन धर्माराम ढाणी में आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पिछले दो साल में धर्माराम ने अनेक बार ढाणी आया और दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ढाणी से बाहर सडक़ पर दूध देने गयी तो देवीलाल जाट निवासी गजसुखदेसर महिला के पास आया और कहा कि धर्माराम ने मुझे तेरा वीडियो भेजा है। तब धर्माराम से वीडियो कॉल पर बात की। उसने भी गलत काम के लिए कहा। मना करने पर देवीलाल नहीं माना। ढाणी में आ गया व जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले की छानबीन सीओ नोखा को सौंपी गई है।
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जसरासर पुलिस ने धर्माराम जाट को जांच में जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी जगदीश पाण्डर, कांस्टेबल सतीश कुमार, और मुकेश कुमार भी शामिल रहे। इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |