Gold Silver

नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म,गर्भ गिराने और आठ लाख हड़पने का आरोप

नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म,गर्भ गिराने और आठ लाख हड़पने का आरोप
खुलासा न्यूज़। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालात में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में पीडि़ता ने मान्याणा निवाणी हेतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में डेढ़ वर्ष पूर्व की है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी उसके घर आया। उसे नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उसे बेहोशी आ गई। उसके बाद बलात्कार किया। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल से बलात्कार कर रहा है। धमकी देकर उसने आठ लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, तो दवा खिलाकर गर्भ गिरा दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26