
विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि सेरूणा निवासी व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती बलात्कार किया। जिससे उसके पेट से भ्रूण गिर गया। परिवादिया ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा किया। मामले की जांच थानाधिकारी रामचन्द्र ढाका कर रहे हैं।


