
पूर्व अध्यक्ष पर लाखों रूपए गबन करने का आरोप






खुलासा न्यूज,बीकानेर। संस्था के पूर्व अध्यक्ष द्वारा लाखों रूपए गबन करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में इस्तगासे के जरिये पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर निवासी सेन समाज संस्था के मंत्री मुकेश सेन ने पूर्व अध्यक्ष बजरंगलाल सेन पर लाखों रूपए संस्था के गबन करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी संस्था की रसीद बुक से जो पैसे आए वो गबन कर लिए। प्रार्थी ने बताया कि करीब 18 से 20 लाख रूपए संस्था के थे जो कि आरोपी ने अपने काम में ले लिए और अब ना तो हिसाब दे रहा है और ना ही पैसे दे रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।


