
चोरी के आभूषण खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार






खुलासा न्यूज, बीकानेर। नोखा पुलिस ने नकबजनी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 17 फरवरी को प्रार्थी भीखाराम सुथार द्धारा दर्ज करवाए गए मामले में की है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने बेटे के पास मुंबई गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने सेंधमारी करते हुए चांदी के आभूषण और एक लाख रूपए चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए 12 फरवरी को एक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्हीें आरोपियों के सम्बंध में सूचना मिलने पर पुछताछ की गयी तो आरोपियों ने भीखाराम के घर पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों से पुछताछ में आभूषण खरीदने वाले के बारे में जानकारी जुटाई गयी और आज जोरावरपुरा निवासी रामदयाल सोनी पुत्र करणीदान सोनी को गिरफ्तार किया। जिससे पुछताछ में आभूषण और एक लाख रूपए बरामद किए गए। आरोपियों से शेष माल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


