
विडियो क्लिप बना कर देह शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार





खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में विडियो क्लिप बनाकर देह शोषण करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के आडसर बास निवासी 25 वर्षीया विवाहिता की वीडियो क्लिप बना कर छह सालों तक देह शोषण करने और ब्लैकमेल कर गहने हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता ने गत 9 मार्च को रतनगढ़ के बीनादेसर निवासी किशनाराम नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी पीडि़ता की धर्म बहिन का पति है और अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पीडि़ता के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष बीकानेर में करवाये गए ओर उसके बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |