पोक्सो एक्ट में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपए का घोषित था ईनाम - Khulasa Online पोक्सो एक्ट में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपए का घोषित था ईनाम - Khulasa Online

पोक्सो एक्ट में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपए का घोषित था ईनाम

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कालू पुलिस ने पोक्सो एक्ट के प्रकरण में छह माह से फरार चल रहे दस हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रेंज आईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्तर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर एवं वृताधिकारी वृत लूणकरणसर जिला बीकानेर के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी मय टीम द्वारा 21 मई को प्रकरण संख्या 108/2023 पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस थाना कालू में 05 नवंबर 2023 से फरार चल रहे 10000 रुपये के इनामी अपराधी विधाधर छिंपा पुत्र विनोद कुमार छिंपा जाति छिंपा उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 03 नजदीक मुख्य बस स्टेंड शेखसर पुलिस थाना कालू, जिला बीकानेर को दस्तायाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया। जिसके बाद जेल भिजवा दिया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26