Gold Silver

नाल थाना क्षेत्र में एक्टसीडेंट, चार लोग घायल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। पिकअप और टैक्सी की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए, जिनको राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसा नाल थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज के पास करीब 6 बजे के आसपास हुआ, जहां पिकअप ओर टैक्सी में भिड़ंत हो गयी। जिसमें चार लोग लोग घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल कोटड़ी के रहने वाले ललिता 22 वर्ष,भंवरी देवी 40 वर्ष,विकास 21 साल और एक बच्चा बताया जा रहा है। चारों घायल खतरे से बाहर है।

Join Whatsapp 26