बदहाल कानून व्यवस्था व बढ़ते आपराधिक मामलों में मूक प्रशासन को लेकर एबीवीपी महानगर ने जताया विरोध - Khulasa Online बदहाल कानून व्यवस्था व बढ़ते आपराधिक मामलों में मूक प्रशासन को लेकर एबीवीपी महानगर ने जताया विरोध - Khulasa Online

बदहाल कानून व्यवस्था व बढ़ते आपराधिक मामलों में मूक प्रशासन को लेकर एबीवीपी महानगर ने जताया विरोध

बीकानेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने महानगर मंत्री मोहित बापेउ के नेतृत्व कोविड नियमो को ध्यान में रख जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महानगर मंत्री ने बताया कि राजस्थान में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है निरंतर अप्रिय घटनाएं हो रही है और प्रशासन बेसुद है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है व हाल ही में घटित बीकानेर की घटना ने शांत शहर बीकानेर के लोगों को भयभीत करके रख दिया आज देसी कट्टे चोरियां बलात्कार मर्डर जैसे क ोई आम बात हो गई हो अपराधियों में जैसे कानून का कोई डर नहीं रहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है अगर सरकार समय पर कोई कार्यवाही कर कानून व्यवस्था नहीं बना पाती है तो विद्यार्थी परिषद स्थान स्थान पर उग्र आंदोलन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन देने में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पूनमचंद घिंटाला, छात्र नेता काननाथ गोदारा, महानगर सह मंत्री मुकेश पूनिया, गजानंद ओझा, नगर मंत्री विष्णु कायल, छात्र नेता शुभम शर्मा, सुनील चौधरी, अशोक तावनिया, हेमंत महर, भव्य दत्त भाटी, सरवन कुमावत, बजरंग बिश्नोई, मदन कुकणा, मूल सिंह, शरद राजपुरोहित, गजेंद्र राजपुरोहित, नीरज भाटी, मिलान भाटी, विपिन सोनी, सुमित भाटी इत्यादि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26