दो माह से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

दो माह से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दो माह से फरार दुष्कर्म करने के आरोपी को जसरासर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2023 को परिवादिया ने लिखित रिपोर्ट दी थी कि गजसुखदेसर निवासी धर्माराम उससे फोन पर बात करता था। एक दिन धर्माराम उसकी ढाणी आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले दो साल से धर्माराम ने अनेक बार ढाणी आकर उसके साथ गलत काम किया। करीब 15 दिन पहले वह ढाणी से बाहर सड़क पर दूध देने गयी तो गजसुखदेसर निवासी देवीलाल उसके पास आया और कहा कि धर्माराम ने उसे उसका वीडियो भेजा है, इसलिए उसके साथ भी गलत काम करना होगा। तब परिवादिया ने धर्माराम को व्हाट्सएप कॉल कर बात की तो उसने कहा कि उसने उसका वीडियो भेजा है और जो काम वह उसके साथ करती थी वह काम देवीलाल के साथ भी करना पड़ेगा। उसके बाद देवीलाल नहीं माना और परिवादिया की ढाणी में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी धर्माराम के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |