जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास

जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास

बीकानेर। जिले के खाजूवाला कस्बे में एक व्यक्ति ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। खाजूवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि सुखराम पुत्र दिलीप निवासी 1 केजेडी जबरन महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन महिला ने सुखराम से अपना हाथ छोड़कर भाग कर बाहर आ गई और चिल्लाना शुरु कर दिया। जिससे घबराकर सुखराम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गुरवरणसिंह को दी गई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |