
बीकानेर से बड़ी खबर: इस क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक की हत्या





बीकानेर से बड़ी खबर: इस क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक की हत्या
बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के महादेव नगर रामपुरा बाईपास पर देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चांदरतन नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चांदरतन और उसके एक साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में इतना बढ़ गया कि हत्या कर दी गई।
मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी व थानाधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच विवाद शराब के नशे में हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है।

