राह चलते युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

राह चलते युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

राह चलते युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर मोखमपुरा की तरफ अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी कश्यप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मोखमपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक की शिनात नहीं हुई। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के शव की शिनात के प्रयास किये। सायं को मृतक के परिजन महाजन पहुंच गए। मृतक की पहचान सूरतगढ़ निवासी राजेन्द्रसिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई जसविंद्र सिंह ने बताया कि 23 नवबर को राजेन्द्र सिंह घर से निकल गया था। पुलिस ने जसविंद्र सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |