शहर के इस थाना क्षेत्र में युवक ने की सुसाइड, मोर्चरी में रखवाया शव

शहर के इस थाना क्षेत्र में युवक ने की सुसाइड, मोर्चरी में रखवाया शव

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना व्यास कॉलोनी की है। जहां जयपुर रोड अशोक विहार निवासी 35 वर्षीय यशवंत सिंह पुत्र आनंद सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि मैं कुछ काम नहीं कर पा रहा। मेरा घर भी चला गया। इसके अलावा मां पिता व दोनों बहनों से माफी मांगी। एटीएम के पिन भी लिखे। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं, जिनका यशवंत सिंह वह इकलौता बेटा था। मृतक अविवाहिता था।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |