घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर रहता है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर में दीया बाती कर रही थी। तभी उसी के गांव का आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुसा और उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। आरोपी ने उससे मारपीट कर चोटिल कर दिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीडि़ता ने अपनी ननद व अपनी बहन को बुलाकर घटना के बारे में बताया। दोनों ने सुबह पुलिस को सूचना देने की बात कही तो बीती रात को ही करीब साढ़े दस बजे बजे आरोपी हाथ में गंडासी लेकर जान से मारने की नियत से उसके घर में घुसा। पीडि़ता के बच्चों के शोर मचाने पर आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |