महिला को धर्म बहन बना 15 दिन में ठगे 60 लाख, 3 पर केस दर्ज

महिला को धर्म बहन बना 15 दिन में ठगे 60 लाख, 3 पर केस दर्ज

हनुमानगढ़। जंक्शन में एक महिला को धर्म बहन बनाकर 15 दिन के अंदर 60 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर जंक्शन पुलिस ने आरोपी विकास कुमार, उसकी बहन पूजा व माता दर्शना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
जंक्शन की पीडि़ता पूनम राजपूत पत्नी स्व. पुष्पेंद्र कुमार राजपूत ने जंक्शन पुलिस को बताया कि वार्ड 48 चक ज्वालासिंह में किराए के मकान में रहती है। दूसरी मंजिल में आरोपी विकास भी किराए के मकान में रहता है। पूनम के पति की मृत्यु एक अप्रैल 2023 में हो गई। इस दौरान विकास और उसकी बहन पूजा व माता दर्शना उन लोगों से मेलजोल बढ़ा लिया। विकास ने उसे धर्म बहन बना लिया। एक दिन विकास ने अपनी बहन की शादी करवाने के लिए रुपए की डिमांड किया। इस दौरान विकास ने उससे धीरे-धीरे 50 लाख रुपए नगद और 10 लाख रुपए सोने के आभूषण भी ले गया। पुलिस ने विकास, उसकी बहन और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर भाई-बहन और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।नरेश गेरा, सीआई जंक्शन पुलिस थाना हनुमानगढ़.

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |