
बीकानेर में इस जगह हुआ सडक़ हादसा, स्कार्पियों सवार सात जनें हुए घायल





बीकानेर में इस जगह हुआ सडक़ हादसा, स्कार्पियों सवार सात जनें हुए घायल
बीकानेर। जिले के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर-जयपुर बाईपास पर बीकानेर रिसोर्ट के सामने एक रविवार रात को एक सडक़ हादसे में सात लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियों सडक़ हादसे का शिकार हुई है। जिसमें सात लोग घायल हुए है। हादसे के बाद घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से पीबीएम पहुंचाया गया। जहां पर घायलों का इलाज जारी है। इस सम्बंध में बीछवाल थाना पुलिस के अनुसार मौके पर स्कार्पियों पलटी हुई मिली है। जिसमें सात लोग घायल हुए है। जिनमें शारदा नाम की महिला गंभीर घायल हुई है। लाभुराम ने बताया कि मौके से स्पष्ट नही हो पाया है कि आखिर हादसा कैसे हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग लाखुसर के रहने वाले है और किसी के बैठक में जाकर वापस लौट रहे थे।




