खरीदारी कर लौट रहे दंपती पर पिकअप चढ़ी, महिला की मौत, पति-पुत्र गंभीर घायल

खरीदारी कर लौट रहे दंपती पर पिकअप चढ़ी, महिला की मौत, पति-पुत्र गंभीर घायल

खरीदारी कर लौट रहे दंपती पर पिकअप चढ़ी, महिला की मौत, पति-पुत्र गंभीर घायल

खुलासा न्यूज़। नोहर कस्बे में छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे तीन बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला का पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर तक जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नोहर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों छठ पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अमित चाचाण भी मौके पर पहुंचे और घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |