
बीकानेर में यहां सोते हुए श्रमिक पर गीदड़ ने किया हमला, इलाके में फैली सनसनी





बीकानेर में यहां सोते हुए श्रमिक पर गीदड़ ने किया हमला, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर। महाजन क्षेत्र में रात को आबादी क्षेत्र में घुसे एक गीदड़ ने सोते सोते हुए श्रमिक को काटने को काट लिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि राजमार्ग संख्या 62 पर आर्मी चौराहे के पास एक दुकान के आगे सो रहे श्रमिक पर गीदड़ ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे एक गीदड़ आबादी क्षेत्र में आ गया। गीदड़ के पीछे कुत्ते पड़ गए। भागते हुए गीदड़ राजमार्ग के किनारे एक दुकान के आगे सो रहे श्रमिकों के ऊपर चढ़ गया व एक श्रमिक को काट लिया। श्रमिक के चीखने पर उसके साथी जाग गए व आनन फानन में गीदड़ का पीछा कर लाठियों से पीटा।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |