
बीकानेर में इस जगह दो मंजिला मकान की छत से गिरी बच्ची , हालत गंभीर







बीकानेर में इस जगह दो मंजिला मकान की छत से गिरी बच्ची , हालत गंभीर
बीकानेर। नाल थाना इलाके में शनिवार को एक दो वर्षीय बच्ची दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर घायल हुई है। बच्ची को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार करमीसर गांव में शनिवार को दो वर्षीय बच्ची आरू छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह नीचे गिरकर गंभीर घायल हुई है।


