
बीकानेर में इस जगह पर बनेगा फ्लाई ओवर, सुगम होगा यातायात







बीकानेर में इस जगह पर बनेगा फ्लाई ओवर, सुगम होगा यातायात
बीकानेर। शहर के प्रमुख सर्कलों में एक म्यूजियम सर्कल पर यातायात के भारी दबाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब फ्लाई ओवर निर्माण की कवायद को शुरू किया गया है। राज्य बजट घोषणा 2025-26 के तहत म्यूजियम जंक्शन पर फ्लाई ओवर बनेगा। जानकारी के अनुसार म्यूजियमजंक्शन पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। डीपीआर से इस फ्लाई ओवर की लंबाई, चौड़ाई, वन वे अथवा टू वे, कहां से कहां तक निर्माण होगा आदि की जानकारी सामने आए। इसके लिए एक करोड़ रुपए की राशि तय की गई है। लाई ओवर निर्माण पर अनुमानित 50 से 80 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है। इसके बनने से म्यूजियम सर्किल पर यातायात दबाव कम होगा। सिटी ट्रैफिक भी सुगत हो जाएगा। राज्य सरकार ने बजट में इसकी डीपीआर की घोषणा की थी।


