Gold Silver

बीकानेर: शादी के कुछ दिन बाद ही लाखो का माल लेकर दुल्हन हुई ‘आउट ऑफ रेंज’, 20 दिन बाद लुटेरी दुल्हन और एक साथी गिरफ्तार

बीकानेर: शादी के कुछ दिन बाद ही लाखो का माल लेकर दुल्हन हुई ‘आउट ऑफ रेंज’, 20 दिन बाद लुटेरी दुल्हन और एक साथी गिरफ्तार

बीकानेर,16 जून। 20 दिन बाद फरार हुई लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। मामला चुरू के रतनगढ़ से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2024 को बीकानेर के लूणकरणसर निवासी वीरपाल उर्फ अंजू के साथ उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटेरी दुल्हन वीरपाल उर्फ अंजू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी प्रेमसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि महेंद्रसिंह के कहने पर वह और उसका बहनोई श्यामसिंह लूणकरणसर के गांव राजपुरिया निवासी प्रेमसिंह के घर पर गए थे। जहां पर प्रेमसिंह ने कहा- उसके साले की बेटी है, जो शादी योग्य है। उसका पालन पोषण उसके द्वारा ही किया जा रहा है। जब लड़की को देखा, तो उसके साथ एक और लड़की थी, जिसका परिचय इन लोगों द्वारा मनु भाटी के रूप में करवाया और बताया कि यह वीरपाल उर्फ अंजू की दोस्त है। इस दौरान सब कुछ फाइनल हो गया। शादी के लिए इन लोगों ने ढाई लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद कोर्ट में शादी संपन्न हुई। शादी के बाद दुल्हन की सास ने उसे विभिन्न प्रकार के सोने व चांदी के आभूषण दिए और गांव ठठावत ले आए। शादी के 20 दिन बाद मनु भाटी और अन्य लोग आए और रात्रि में वीरपाल को भगाकर ले गए। जाते समय वीरपाल अपने साथ लाखों रुपए के आभूषण और नकदी रुपए भी लेकर चली गई। अगले दिन भादरसिंह ने सुबह उठकर देखा, तो वीरपाल नहीं मिली। लुटेरी दुल्हन की यह छठी शादी है।

Join Whatsapp 26