पांच अगस्त को हो दीपावली सा पर्व,तैयारियां जोरों पर

पांच अगस्त को हो दीपावली सा पर्व,तैयारियां जोरों पर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भगवान श्री राम जन्मभूमि उत्सव कार्यंक्रम की तैयारी जोरो पर चल रही है,हर चौराहों को सजाया जा रहा है।भगवा पताकाएं वितरण किये जा रहे है उत्सव के स्टिंगर हर वाहनों पर चस्पा किए जा रहे है।इसी क्रम में आज विहिप द्वारा आज गंगाशहर के भगवान महावीर चौक को सजाया गया और भगवा निशान बांटे गए।महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने हिन्दू समाज से पांच अगस्त को दीपावली की तरह ही मनाने का आह्वान किया। महानगर मंत्री ऋषिराज ने नगरवासियों से कहा कि हर घर में दीपक प्रज्वलित कर खुशियां मनाएं।गौ सेवा प्रमुख लक्ष्मण ने बताया कि बजरंग दल के बजरंगियों द्वारा उत्साह से महावीर चौक को भगवा रंग में सजाया। कार्यक्रम में सह मीडिया प्रभारी संजय जोशी, शिव शंकर बच्च,प्रखंड अध्यक्ष सुन्दर , प्रखंड उपाध्यक्ष सालगराम, सहसहयोजक जीतू बजरंगी,प्रखंड उपाध्यक्ष रघुवीर, प्रखंड गौ सेवा प्रमुख बालकिशन, महेंद्र जोशी,अशोक, मेघराज, मनोज,विकास, भवानी,नवरत्न  इत्यादि उपस्थित थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |