
साईकिल सवार को क्रेन ने कुचला, मौत




खुलासा न्यूज, बीकानेर। साईकिल सवार को क्रेन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा नोखा थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार नोखा इंडस्ट्रीज एरिया से साईकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे व्यक्ति को क्रेन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक लखारा शिव मंदिर के पास रहने वाला राजू पुत्र भगवानाराम है। जानकारी के अनुसार राजु अपनी साईकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान क्रेन से कुचले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।




