कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ रेप का मामला आया सामने, महिला हैड कांस्टेबल के पति पर लगा आरोप

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ रेप का मामला आया सामने, महिला हैड कांस्टेबल के पति पर लगा आरोप


चूरू। चूरू के कोतवाली क्षेत्र की एक तलाकशुदा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने एक महिला हेड कॉन्स्टेबल के पति पर रेप करने को आरोप लगाया है। महिला की रिपोर्ट पर महिला थाने में बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता का डीबी अस्पताल में मेडिकल भी करवाया है। महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि चूरू शहर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि वह तलाकशुदा है। लोगों के घरों में खाना बनाकर अपना जीवन यापन करती है। उसने आरोप लगाया कि वह एक महिला हेड कॉन्स्टेबल के घर खाना बनाने का काम करती है। जहां करीब एक महीने पहले हेड कॉन्स्टेबल के पति ने उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए रेप करने का प्रयास किया। उस समय वह किसी तरह वहां से भाग गई। दिसंबर 2024 में भी जब वह रसोई में खाना बना रही थी। तभी आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए रेप किया। उसकी इन हरकतों से परेशान होकर उसने जहर भी खा लिया था। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |