अफगानिस्तान से फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया 13 साल का लड़का, पूछताछ के बाद वापस भेजा

अफगानिस्तान से फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया 13 साल का लड़का, पूछताछ के बाद वापस भेजा

अफगानिस्तान से फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया 13 साल का लड़का, पूछताछ के बाद वापस भेजा

नई दिल्ली, 2 सितंबर। अफगानिस्तान का एक 13 वर्षीय लड़का रविवार को KAM एयरलाइन की फ्लाइट RQ-4401 के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली पहुंच गया। फ्लाइट सुबह 8:46 बजे काबुल से रवाना हुई और 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी।

एयरलाइन कर्मचारियों ने विमान के पास घूमते लड़के को देखा और तुरंत CISF को सूचना दी। पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसने जिज्ञासा के कारण यह कदम उठाया था। वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का निवासी है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लैंडिंग गियर में छिपकर सफर करना बेहद खतरनाक होता है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर तापमान -40 से -60°C तक गिर जाता है और ऑक्सीजन की कमी से मौत का खतरा रहता है। दुनियाभर में ऐसे प्रयासों में केवल 20% लोग ही जीवित बचते हैं

लड़के को सुरक्षित मिलने के बाद उसी दिन उसे वापस काबुल भेज दिया गया। एजेंसियां हैरान हैं कि वह इतनी खतरनाक स्थिति में कैसे जिंदा बच गया

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |