
छत पर खेल रही थी 3 साल की बच्ची बिल्ली के डर से गर्म दूध के भगोने पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत






छत पर खेल रही थी 3 साल की बच्ची बिल्ली के डर से गर्म दूध के भगोने पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत
खुलासा न्यूज़। राजस्थान में गर्म दूध से झुलसी 3 साल की बच्ची की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जीतेन्द्र सिंह फौजी की 3 वर्षीय पुत्री सारिका मंगलवार रात को अपने मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्ची के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक भरतपुर में बच्ची सरिका मंगलवार रात जब अपने मकान की छत पर खेल रही थी। तभी छत पर बिल्ली के आने से वह डर गई। इसी दौरान भागते समय वह पास में रखे गर्म दूध के भगोने के ऊपर गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई।
परिजनों ने बच्ची को कामां के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया। जहां जयपुर के जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 50 प्रतिशत तक झुलसी बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई।


