
फैक्ट्री की छत से गिरा 20 वर्षीय युवक, ईलाज के दौरान मौत






खुलासा न्यूज, बीकानेर। फैक्ट्री में काम करते समय युवक छत से नीचे गिर गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना तीन अगस्त को जामसर थाना क्षेत्र भरूपावा गांव की है। जहां भरूपावा निवासी 20 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र किशनाराम मेघवाल फैक्ट्री में काम रहा था। छत से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई किशन ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


