
एक बार फिर पोस्टर से बड़े नेता गायब, खुलकर सामने आई नाराजगी






बीकानेर ।बीकानेर और पोस्टर विवाद दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।मंगलवार को शहर में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के स्वागत में लगे पोस्टर में एक बार फिर वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जगह नहीं दी जायेगी। कुछ दिन पहले शहर में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह आये तब भी ऐसे ही हालात बने थे। मंगलवार शाम को पार्टी अध्यक्ष सतीश पूनिया बीकानेर आयेंगे। उनके स्वागत में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के ससुर और वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने शहर में कई जगह हॉर्डिंग्स लगाये हैं। इन हॉर्डिंग्स के पोस्टर में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का फोटो नहीं है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में शहर अध्यक्ष को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है वहीं दूसरी ओर नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने फिर से अपने हॉर्डिंग पर लगे पोस्टर से क्षेत्र के सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी का फोटो नहीं लगाया है। रांका और मेघवाल के बीच भी संवादहीनता है, ऐसे में सांसद को नजरअंदाज किया गया है। भाजपा में आपस में गुटबाजी व तकरार अंदर तक फैली हुई है। जब भी कोई बड़ा नेता है गुटबाजी खुलकर बाहर आ जाती है प्रदेश प्रभारी ने इसी पोस्टर की बात पर नसीहत दी थी कि वरिष्ठ नेताओं को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। लेकिन लगता है इन नेताओं को प्रदेश प्रभारी की नसीहत समझ नहीं आई और एक बार फिर एक पक्ष दूसरे पक्ष को नीचा दिखाने का प्रयास किया है।


