बीकानेर/ खुलासा की खबर से जागा प्रशासन, जारी होंगे पटाखों के लिए अस्थाई लाइसेंस!, जानिए पूरी खबर

बीकानेर/ खुलासा की खबर से जागा प्रशासन, जारी होंगे पटाखों के लिए अस्थाई लाइसेंस!, जानिए पूरी खबर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। खुलासा में ‘दिवाली नजदीक, अस्थाई लाइसेंस जारी होंगे या नहीं ?, व्यापारियों में असमंजस’ खबर फ्लैश होने के बाद सोमवार को प्रशासन जागा। पटाखों के लिए अस्थाई लाइसेंस जल्द दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक अस्थाई लाइसेंस के लिए पहले जो आवेदन किए गए थे, उनको नया आवेदन करना नहीं पड़ेगा। पुराने आवेदनों पर ही अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। बता दें कि पिछले साल कोरोना में पटाखों विक्रेताओं ने अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके बाद सरकार ने आतिशबाजी पर रोक लगा दी थी। ऐसे में अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं हो सके। अब जिनके आवेदन किए गए है, उन्हें फिर से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब रहे कि इस बार दिवाली पर सरकार ने बड़ी राहत देते हुए आतिशबाजी पर रोक हटा दी है। दिवाली के दिन 8 से 10 बजे तक लोग आतिशबाजी कर सकेंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |