
चितौडग़ढ़ से अफीम की खेप लेकर आए बीकानेर के तस्कर, पुलिस को देखकर भागे फिर ऐसे दबोचा






खुलासा न्यूज, बीकानेर। हनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना पुलिस ने नशे के तस्करों में खिलाफ जारी अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमवार रात कार्रवाई की। पुलिस ने अफीम तस्करी में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो अफीम जब्त की है।
अफीम तस्करी में आरोपी रामकुमार (24) पुत्र बनवारी लाल बिश्नोई निवासी गांव जैगला वास पन्ना दरोगा पांचू बीकानेर और नरेन्द्र (32) पुत्र भीम सिंह राजपुरोहित निवासी वार्ड नं 7 मण्डावा झुंझुनू को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात एसआई इमीचन्द पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान रतनपुरा बस स्टैंड के पास दो युवक पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहे थे। शक होने पर दोनों को आवाज लगाई तो वह वहां से भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तलाशी लेने पर उनके पास अफीम मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से मिली 1 किलो अफीम जब्त की गई। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने चितौ?ग? से अफीम लाना बताया। ऐसी आशंका है कि ये लोग संगरिया क्षेत्र में किसी को डिलीवरी देने के लिए अफीम लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों से अफीम की खरीद-फरोख्त से जु?े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


